बाढ़ की मार झेल रहा ऑस्ट्रेलिया, लगातार बिगड़ रहे हालात, 18 हजार लोगों ने छोड़ा अपना घर

By: Ankur Wed, 24 Mar 2021 2:53:15

बाढ़ की मार झेल रहा ऑस्ट्रेलिया, लगातार बिगड़ रहे हालात, 18 हजार लोगों ने छोड़ा अपना घर

मौसम का कहर कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसे ही बिगड़ते मौसम का कहर वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया झेल रहा हैं जहां बाढ़ की वजह से हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं और लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ रहा हैं। न्यू साउथ वेल्स में जलभराव के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा कि साउथ वेल्स में हालात से निपटने के लिए एक हजार सैन्यकर्मियों को साफ-सफाई अभियान के लिए लगाया गया है ताकि स्थितियां जल्द से जल्द सामान्य हो सकें।

15 हजार से अधिक लोगों पर भी वहां से हटने का खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले 18 हजार लोग अपना घर छोड़ सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर ग्लैडी ब्रेजक्लीयन ने मंगलवार को बताया कि मौसम खराब रहने के कारण राज्य पर पूरा असर पड़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में सप्ताह भर के भीतर ही पूरे साल होने वाली बारिश की दो तिहाई बारिश हो गई है।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने उम्मीद जताई है कि बुधवार तक आपात स्थिति ठीक होने की उम्मीद है लेकिन बाढ़ का पानी जमा रहने से स्थितियां कुछ समय तक विकट रह सकती हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आसमान साफ दिखेगा और सूरज निकलेगा।

ये भी पढ़े :

# न्यूयॉर्क : सामने आया नस्लीय हमले का बेहद शर्मनाक मामला, एक गोरे ने ट्रेन में किया एशियाई महिला पर पेशाब

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com